बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को 15,000 रुपए की रि*श्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी जमीन से जुड़े मामले में स्टे दिलाने के नाम पर रि*श्वत मांग रहा था। एसीबी अलवर के डीएसपी शब्बीर खान के अनुसार, 17 अप्रैल को हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी कि कर्मचारी आदित्य शर्मा 30 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।
बताया जा रहा है कि बाद में रि*श्वत की रकम 20 हजार रुपए तय हुई। सोमवार को परिवादी से 15 हजार रुपए लेते ही टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। डीएसपी ने बताया कि शिकायत में यह भी सामने आया है कि आरोपी एसडीएम के नाम पर रि*श्वत मांग रहा था, इसलिए इस मामले में एसडीएम की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि आरोपी आदित्य शर्मा मूल रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसवा में लैब असिस्टेंट है और वर्ष 2020 से एसडीएम कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
