मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में घुसा करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ
कोटा: कोटा में रविवार देर रात दो अलग-अलग इलाकों में मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कंप, बजरंग नगर इलाके में एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ घुसा, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर, करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित रूप से छोड़ा चम्बल नदी में, इसी प्रकार कैथून कस्बे में सुबह करीब 4 बजे एक कॉलोनी में करीब 8 फिट लम्बा भारी भरकम मगरमच्छ घूमता दिखा, मगरमच्छ को देख कॉलोनी वासियों में मची अफरा-तफरी, लोगों ने तुरंत वन विभाग को दी सूचना, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर, करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
