सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में ए. बी. एजुकेशनल कंसल्टेंसी, कोटा द्वारा दो दिवसीय एजुकेशन एक्सपो-2025 आयोजित किया गया। यह एक्सपो पहले दिन शुक्रवार को उरूज लाइब्रेरी, गंगापुर मोड़, मलारना डूंगर और दूसरे दिन शनिवार को इकरा लाइब्रेरी, बेहतेड़ में आयोजित किया गया। ए. बी. एजुकेशनल कंसल्टेंसी द्वारा आयोजित एजुकेशन एक्सपो-2025 में बड़ी संख्या में छात्र और युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अल बयान ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूशन्स के निदेशक एवं संस्थापक एडवोकेट सैफुल इस्लाम ने देश-विदेश में शिक्षा प्राप्त करने और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन दिया। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर MBBS, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, स्किल डवलपमेंट कोर्सेज सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश-विदेश में पढ़ाई व जॉब के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही देश और विदेश में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की जानकारी, विदेश में स्कॉलरशिप और वीजा प्रक्रिया पर मार्गदर्शन, विभिन्न देशों में रोजगार की संभावनाएं और करियर काउंसलिंग जैसे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ए. बी. एजुकेशनल कंसल्टेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बड़े अवसरों तक पहुंच दिलाना है। उनकी टीम ना केवल सवाई माधोपुर अपितु प्रदेश भर में इस प्रकार के एक्सपो का आयोजन कर युवाओं का मार्गदर्शन करेगी।
एजुकेशन एक्सपो के अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक आजम मिर्जा, इकराम अहमद, आमिर खान, मोईन खान (एमएनजी), अकमल अहमद, अब्दुल्लाह उसामा सहित क्षेत्र के युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को उचित मार्गदर्शन देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में उरूज लाइब्रेरी के संस्थापक इमरान खान एवं इकरा लाइब्रेरी के संस्थापक मशकूर खान का विशेष सहयोग रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
