Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलेट समेत 7 लोगों की मौत

उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर श्री केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस अपने गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था। इस हेलीकॉप्टर में छह वयस्क और एक शिशु सवार थे। हेलीकाप्टर क्रैश होने का कारण घाटी में अचानक मौसम खराब होना बताया जा रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि आज सुबह एक हेली मिसिंग की जानकारी मिली थी।

Helicopter returning from Kedarnath crashes in Uttrakhand News

जानकारी मिलते ही इसकी जांच एवं खोजबीन की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर श्री केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस अपने गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था, घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया। पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया। उन्होंने बताया कि इस हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा पांच यात्री और एक शिशु भी सवार था और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज एवं रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं। इस पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हाद*से पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राहत-बचाव कार्य में एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लग गया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !