Sunday , 6 September 2026
Breaking News

राजधानी में एक व्यापारी का अपहरण व मारपीट करके मांगी 30 लाख की फिरौती 

राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यवसाई का अपहरण करके 30 लाख रूपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश व्यापारी को पहले अगवा करके सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ मारपीट की। सड़क पर मारपीट होता देख वहां कुछ लोकल लोग मौके पर पहुंच गए और फिर बदमाश व्यापारी को छोड़कर वहां से भाग निकले। ग्रामीण बदमाशों के पीछे दौड़े लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। उसके बाद बदमाशों ने पीड़ित परिवार को फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। बदमाश अब उस व्यापारी से 5 लाख रुपये की फिरौती मांग कर परेशान कर रहा है। पीड़ित व्यापारी के पिता ने हरमाड़ा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण और फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज करवाया है। हरमाड़ा थाना अधिकारी हरिपाल सिंह के मुताबिक पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उसके अनुसार जय गोयल का हरमाड़ा थाना क्षेत्र में पैकिंग का गोदाम है। 18 जुलाई को सुबह के समय गोदाम से जब वह स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। तभी कुछ बदमाशों ने बीच रास्ते में कार खडी करके उसे जबरन रोक लिया। कार में 4 बदमाश सवार थे। उन बदमाशों ने जबरदस्ती पीड़ित का मुंह बंद करके गाड़ी में बैठा लिया और अपहरण करके जयरामपुरा गांव ले गए। बदमाशों ने सुनसान जगह पर ले जाकर पीड़ित के साथ मारपीट की। मारपीट करते हुए उससे 30 लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी।

 

A businessman was kidnapped and assaulted in the capital and demanded a ransom of 30 lakhs

 

जब आसपास के लोगों ने सुनसान सड़क पर मारपीट होता देखा, तो वे मौके पर दौड़कर पहुंचे

ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से बदमाशों को डरा कर भगा दिया। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर बदमाश पीड़ित को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित ने अपने परिजनों को पूरी घटनाक्रम के बारे में बताया। पीड़ित के पिता जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और अपने बेटे को साथ लेकर वापस घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद बदमाशों ने फोन कॉल करके फिरौती मांगना शुरू कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि अब भी बदमाश कॉल करके 5 लाख रुपये की फिरौती मांग कर परेशान कर रहे है

बदमाशों से तंग आकर पीड़ित के पिता ने हरमाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर बीते शुक्रवार को मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। पुलिस की स्पेशल टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जाएगी। फिलहाल हरमाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !