Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सामाजिक चेतना एकता से ही समाज का संपूर्ण विकास संभव – शर्मा

जिला गौतम आश्रम ट्रस्ट सवाई माधोपुर की साधारण सभा की बैठक जिला गौतम आश्रम ट्रस्ट बजरिया में रविवार को राजेंद्र कुमार शर्मा पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन हाई कोर्ट जयपुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सदन में बैठक के एजेंडो के अनुसार प्रगति प्रतिवेदन विगत वर्षों का आयवय का पत्रक सदन में प्रस्तुत किया। जिसकी सदन में पुष्टि की। मंच पर मंचासीन समाज के प्रबुद्ध जन बजरंग लाल शर्मा, नरोत्तम शर्मा, हरिमोहन शर्मा, वेद प्रकाश एडवोकेट, कृष्ण अवतार शर्मा, किशन लाल शर्मा, मुकेश गौतम नारोली चौड़, नरेश कुमार शर्मा ने अपने अपने व्यक्तित्व दिए। जिसमें प्रन्यास मंडल की सराहना की। ट्रस्ट अध्यक्ष नाथू लाल शर्मा ने गतिविधियों पर चर्चा कर सदन में पुष्टि की। साधारण सभा की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक चेतना एकता से ही समाज का संपूर्ण विकास संभव है अतः हम युवाओं को संस्कार ऐसे प्रदान करें ताकि समाज की उन्नति हो सके।

 

The overall development of the society is possible only with the unity of social consciousness - Sharma

 

उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर जैसा गौतम आश्रम ट्रस्ट संपूर्ण भारत में कहीं नहीं है इसकी सुरक्षा संवर्धन करना हम सब का कर्तव्य है यह समाज की धरोहर है जिसकी वैज्ञानिक अर्चना को जल्द दुरुस्त कराया जावे। ट्रस्ट मंत्री हनुमान पंचारिया ने साधारण सभा में वार्षिक प्रतिवेदन आगामी वित्तीय वर्ष की लिए सदन से प्रस्तावित बजट सदन से पारित कराया। जिसमें गौतम वाटिका छात्रावास के निर्माण का लक्ष्य सदन ने पारित किया। सदन में वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों की प्रशंसा की तथा सदन में अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व की सराहना की गई। सदन में ट्रस्ट उपाध्यक्ष गंगा शंकर शर्मा, सह मंत्री भगवान सहाय शर्मा, शिवराज शर्मा, नरोत्तम शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, गजानंद शर्मा सहित सभी प्रयास मंडल के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर मदन मोहन गौतम राणेटा वालों ने किया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट अध्यक्ष नाथू लाल शर्मा ने सभी अतिथियों एवं समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !