जयपुर: जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। आग लगने से टैंकर का निचला हिस्सा जल गया। यह हा*दसा सोमवार सुबह करीब 4:45 बजे हाईवे पर रामचन्द्रपुरा पुलिया पर हुआ है। पुलिस के अनुसार मिथाइल केमिकल से भरा टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ जा रहा था। रामचन्द्रपुरा पुलिया पर चढ़ते ही टायर के पास निकली चिंगारियों से केमिकल टैंकर के निचले हिस्से में आग लग गई। चलते टैंकर में आग लगी देखकर राहगीरों में दह*शत फैल गई।
ड्राइवर को बताने पर उसने तुरंत टैंकर को खड़ा कर दिया और अपनी जा*न बचाने के लिए नीचे उतर गया। वहां आसपास मौजूद लोगों ने आग की सूचना पुलिस को सूचना दी।सूचना पर भांकरोटा थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
इससे जयपुर-अजमेर हाईवे पर दिसंबर 2024 में हुआ ‘भांकरोटा अग्निकांड’ जैसा बड़ा हा*दसा होने से टल गया। भांकरोटा एसएचओ श्रीनिवास जांगिड़ कॉन्स्टेबल बाबूलाल और सुनील के साथ मौके पर पहुंचे। वे फायर ब्रिगेड के आने से पहले अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को कम करने के प्रयास में जुटे रहे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
