Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार चालक ने कई लोगों को मा*री टक्कर, तीन घायल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल्ली रजिस्टर्ड लेम्बोर्गिनी कार ने कई लोगों को टक्कर मा*र दी। इसमें कम से कम तीन व्यक्तियों के घायल होने की खबर मिल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम को ग्वालटोली थाने के रेव के पास काले रंग की कार ने पहले ऑटो फिर बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मा*र दी थी। इसके बाद कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसमें कुछ और लोगों को चोट लगी है।

 

Lamborghini car accident in kanpur uttar pradesh

 

घटना में घायल विशाल त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि हम बाइक स्टैंड पर लगाकर खड़े थे। तभी पीछे से आवाज आई, पलटकर देखा तो गाड़ी पहले ऑटो से टकराई। फिर हमारी बाइक को टक्कर मा*रते हुए आगे खड़े लोगों से टकरा गई। दो लोग अस्पताल गए हैं। बाकी हम लोगों को चोट लगी है। हमने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि शीशा तोड़कर कार चालक को निकाला गया है। ये कार शिवम मिश्रा चला रहे थे।

 

 

 

कानपुर के पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र का मामला है। कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए कई गाड़ियों से टकरा गई। उन्होंने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है। हालांकि कार चालक के घर वालों का दावा है कि मिर्गी का दौरा पड़ने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !