सवाई माधोपुर : दामोदर लाल बौद्ध वरिष्ठ अध्यापक निवासी चकचैनपुरा ने अपने सुपुत्र सोनू की शादी भैरूपुरा निवासी सुरेश कुमार बैरवा की सुपुत्री पुजा के साथ बड़ी सादगी के साथ और बिना दहे*ज के की। शादी समारोह में पंचों के सामने शगुन के रूप में नारियल और एक रूपया से अपने समधी ओर परिवार के साथ बड़े ही उल्लास और उमंग के साथ स्वीकार किया। इस शादी की चर्चा आस पास गांवों में हो रही हैं।
दामोदर बौद्ध पांचोलास में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनके समधी सुरेश चन्द साधारण किसान है। विवाह समारोह में आए हुए मेहमानों ने बिना दहे*ज शादी के लिए दामोदर बौद्ध की प्रशंसा की। दुल्हा सोनु कुमार शुभ लक्ष्मी सामाजिक सेवा संस्थान भी संचालित करते हैं। शादी में दोनों तरफ के गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि समाज में इस तरह पहल शुरू करने का समय आ गया है।
हम सबको दानव जैसी क्रु*र परम्पराओं को खत्म करने का दिलों दिमाग से प्रण लेना होगा। हम हमारे परिवार में बहू के रूप में बेटी को लाते हैं और घर में बेटी के समान ही व्यवहार करना चाहिए। शादी समारोह में दयाराम, धनपाल, सीताराम, रामकिशन, भैरूपुरा, महेन्द्र बैरवा, प्रिंसिपल विनैद कुमार, सीताराम कैप्टन, रामकिशन, प्रेमराज, बबलू, ओमप्रकाश, राधारमण, जोनवाल, कैलाश सिसोदिया एवं इन्द्र लाल आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
