आगामी त्यौहार और कानून व्यवस्था को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई आयोजित
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में आयोजित की गई बैठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृताधिकारियों के सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारियों द्वारा आगामी त्यौहारों (स्वतन्त्रता दिवस, जन्माष्टमी पर्व) के मध्यनजर कानून व्यवस्था को लेकर की है बैठक, समस्त थानाधिकारियों द्वारा सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्रों के साथ आयोजित हुई बैठक, बैठक में आगामी त्यौहारों के संदर्भ में शांति एवं सौहार्दपूर्वक संपन्न कराने की अपील की गई, सदस्यों ने त्यौहारों के सम्बन्ध में एवं यातायात व्यस्था, कानून व्यवस्था को लेकर दिए अपने सुझाव।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
