Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रमुख शासन सचिव की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की बैठक का हुआ आयोजन

प्रमुख शासन सचिव पशुपालन विभाग विकास एस भाले की अध्यक्षता में बुधवार को पशुपालन निदेशालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागीय गतिविधियों और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव भाले ने मत्स्य पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी विभाग को निर्देश दिए कि स्थानांतरण संबंधी अपने प्रस्ताव का प्रारूप एक सप्ताह में तैयार कर प्रशासनिक विभाग को भिजवा दें ताकि स्थानांतरण पॉलिसी का अनुमोदन मंत्रालय स्तर से प्राप्त किया जाकर प्रशासनिक सुधार को भिजवाया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को अपने अपने प्रस्तावों की आवश्यकता के अनुरूप सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ मिलकर ऑनलाइन पोर्टल बनाने के भी निर्देश दिए। भाले ने कहा कि सभी विभाग अपने विकसित राजस्थान 2047 के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले पशुपालकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विभिन्न बोर्ड, विभाग, राजूवास, डेयरी आदि के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावों पर सात दिनों में चर्चा कर उनके सुझावों को भी विकसित राजस्थान 2047 के प्रस्ताव में शामिल करें।
A meeting of the Animal Husbandry Department was organized under the chairmanship of the Chief Government Secretary
उन्होंने विभाग के कार्मिकों की लंबित डी. पी. सी. को भी आगामी एक महीने में आयोजित करने के निर्देश विभाग प्रमुखों को दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि डार्क जोन और हार्ड एरिया का निर्धारण करते समय वहां पर अधिक संख्या में रिक्त रहने वाले पदों की स्थिति, विषम परिस्थितियों और विभाग द्वारा निर्धारित अन्य मापदण्डों का ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में शासन उप सचिव, पशुपालन संतोष करोल, निदेशक मत्स्य विभाग अल्पा चौधरी, निदेशक पशुपालन डॉ. भवानी सिंह राठौड़, अतिरिक्त निदेशक योजना एवं पर्यवेक्षण डॉ. आनंद सेजरा, प्रबंधक आरसीडीएफ संतोष कुमार शर्मा एवं उपनिदेशक मत्स्य अमित पुरोहित ने भाग लिया।
gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !