Thursday , 22 October 2026
Breaking News

आमजन को हो निर्बाध पेयजल व विद्युत आपूर्ति : सम्भागीय आयुक्त

सुशासन, कार्मिकों की कार्यशैली में सुधार, आमजन को बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति, मौसमी बीमारियों, हीट वेव लू-तापघात से बचाव के संबंध में मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सुशासन, ग्रीष्मकाल में आमजन को पेयजल, विद्युत समस्या से निजात, मौसमी बीमारियों लू-तापघात के संबंध में जारी एडवाईजरी की पालना, एमएसपी पर जिन्सों की खरीद, सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों एवं जनसुनवाई में आए प्रकरणों का गुणात्मक निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी कार्मिक मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेगा।

 

राजकीय समारोह में साफा, गुलदस्ते, मुमेन्टो ग्रहण नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि विद्युत, जलदाय व चिकित्सा विभाग द्वारा इस भीषण गर्मी में आमजन की शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु 24 घण्टे संचालित कन्ट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक परिवाद का सत्यापन संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा स्वयं किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निवारण नहीं करने वाले संबंधित अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति के समय विद्युत शट डाउन किया जाए ताकि आमजन को पानी की सप्लाई अंतिम छोर तक सुनिश्चित की जा सके। अगर किसी परिस्थिति वश पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है तो या उसके समय में परिवर्तन किया गया है तो इसकी पूर्व सूचना आमजन को समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाए।

 

There should be uninterrupted drinking water and electricity supply to the common people Divisional Commissioner

 

उन्होंने कहा कि 31 मई तक समर कंटेजेन्सी प्लान तैयार किया जाए। अगर टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाती है तो उस टैंकर में पारदर्शिता के लिए जीपीएस लगा हो, संबंधित एसडीएम को सूचना हो। निःशुल्क जलापूर्ति का बैनर लगा हो, टोकन सिस्टम फोलो किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को मौसमी बीमारियों में लू-तापघात से बचाव के लिए जारी एडवाईजरी के पेम्पलेट अखबारों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाए जाए। इसका प्रिन्ट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-फाईलिंग के निस्तारण मे अधिक समय लग रहा है। उन्होंने 31 मई तक सभी विभागीय अधिकारियों को ई-फाईलिंग सिस्टम अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अगर आवश्यकता हो तो संबंधित कार्मिक को दो-तीन बार डीओआईटी के माध्यम प्रशिक्षण दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने एसएसओ आईडी से लॉगिन कर प्रकरणों की जांच करें। मृतक स्थानान्तरित अधिकारी की एस.एस.ओ आईडी मेपिंग अवश्य करवाएं।

 

 

उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नल कूपों के लिए खोदी गई पंचायत, सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़कों के मरम्मत कार्याे की गुणवत्ता की जांच सात दिवस में संबंधित एसडीएम, विकास अधिकारी एवं तहसीदार द्वारा कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि सम्भागीय आयुक्त भरतपुर द्वारा आमजन को निर्बाध रूप से जलापूर्ति व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सम्पर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीना, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के.सी. मीना, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल ए.के. बुजैठिया, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !