सवाई माधोपुर रैगर समाज के युवाओं की बैठक रैगर युवा एकता मिशन सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज शुक्रवार को महावीर पार्क में आयोजित की गई। रैगर समाज के युवाओं ने बैठक में शिक्षा संगठित राजनीतिक विषय पर चर्चा करते हुए गांव गांव में अंबेडकर पाठशाला चलाने के बारे में चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से अगली बैठक ग्राम खटुपुरा में रविवार 2 जनवरी को आयोजित की जाएगी। समाज के युवाओं ने समाज को सुधारने के लिए एकता मिशन चला रखा है। जिसके माध्यम से गांव-गांव में जाकर बैठक की जा रही है। जिसका उद्देश्य समाज को शिक्षित संगठित और राजनीतिक रूप से मजबूत करना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया