Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मानसून पूर्व वर्षा जल संचयन एवं वृहद स्तर पर पौधारोपण की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर:- मानसून प्रारम्भ होने से पूर्व वर्षा जल का संरक्षण, जल संचयन एवं वृक्षारोपण के संबंध में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कक्ष में बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में ड्राई हो चुके हैण्डपम्प एवं बोरिंग को वाटर हार्वेस्टिंग में कन्वर्ट करने के लिए पंचायती राज विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि हैण्डपम्प एवं पानी की टंकियों पर अलग-अलग कलर में मार्किंग कर ड्राई हो चुके हैण्डपम्पों पर अस्थाई खराब का चिन्ह लगाकर इनका उपयोग वर्षा जल संचयन में करें। ताकि भू-जल स्तर बढ़ सके। साथ ही पंचायतीराज एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित पानी टंकिया व हैण्डपम्पों पर विभाग का नाम, खराब होने की स्थिति में सहीं करवाने के लिए मोबाइल नंबर अंकित करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए है।

 

 

A meeting was held regarding preparations for pre-monsoon rain water harvesting and large scale plantation in sawai madhopur

 

 

उन्होंने कहा कि जिन सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं है, वहां वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित करवाए तथा जिन सरकारी भवनों में पुराना वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम है उसे फक्शनल कराया जाए। उन्होंने बरसात से पूर्व बड़े-बड़े तालाबों, अमृत सरोवरों की साफ-सफाई करवाने, जो बोरिंग एवं हैण्डपम्प चालू स्थिति में है उनके पास सोख्ते गड्डे बनवाने के निर्देश पंचायत राज विभाग के अधिकारी को प्रदान किए है। बैठक में उन्होंने मानसून के दौरान विभागवार वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित कर विभागीय कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने जिन ग्राम पंचायत क्षेत्र में तालाब, तलाईया व अन्य वाटर हार्वेस्टिंग है उनके चारो तरफ प्लांटेशन करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए है। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर परिषद क्षेत्र में स्काउट मैदान एवं स्टेडियम मैदान में एक वृहद कार्ययोजना तैयार करवाई जाए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर सड़कों एवं स्टेट हाईवे रोड़ किनारे छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह कुंतल, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कैलाश चन्द्र मीना, अधीक्षण अभियंता जल ग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग, अधिशासी अभियंता जल संशाधन एवं उप वन संरक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !