Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई – जयपुर में 36 हजार किलो से अधिक मसाले सीज

 जयपुर:- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में 36 हजार किलो से अधिक पिसा हुआ मसाला सीज किया गया। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि मंगलवार को वीकेआई एरिया में अन्नपूर्णा कोल्ड स्टोरेज, एसके फूड्स, छोटी चौपड़ पर अमित एंटरप्राइजेज और एसएल फूड्स मुरलीपुरा, नया खेड़ा जयपुर के यहां कार्रवाई की गई और पीसे हुए मसाले के नमूने लिए गए।

 

 

Major action against adulteration spices Jaipur rajasthan

 

 

ओझा ने बताया कि अमित एंटरप्राइजेज पर 7 हजार 350 किलोग्राम मिर्च पाउडर, एसके फूड्स पर लगभग 17 हजार 375 किलोग्राम मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर और एसएल फूड्स पर 11 हजार 350 किलोग्राम मिर्च, हल्दी एवं धनिया पाउडर सीज किया गया।

 

 

इस प्रकार इन प्रतिष्ठानों से कुल 36 हजार 75 किलोग्राम पिसा हुआ मसाला मिलावट की आशंका पर सीज किया गया। एसएल फूड्स द्वारा सरकारी नियमों की अवहेलना करते हुए थोक में मसाले पिसवा कर बिना लेबल के खुले में मसाले बेचने का भी तथ्य सामने आया है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, नरेश चेजारा, पवन गुप्ता और नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !