जयपुर: राजधानी जयपुर में आज सोमवार को दोपहर चलते एक ट्रक में आग गई। जानकारी के अनुसार लोड माल को खाली कर ट्रक वापस जा रहा था। ट्रक में आग लगने पर ड्राइवर ने बाहर की ओर कूदकर अपनी जा*न बचाई। सूचना पर मौके पर झोटवाड़ा फायर स्टेशन से पहुंची एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। झोटवाड़ा फायर स्टेशन कर्मी ने बताया कि दोपहर करीब 2:45 बजे दादी का फाटक पुलिया पर ट्रक में आग लगी थी।
ट्रक लोड माल को पास ही स्थित अमेजन कंपनी में खाली कर वापस जा रहा था। पुलिया से उतरते समय अचानक ट्रक के इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते चलते ट्रक के केबिन से आग उठने लगी। ट्रक से आग की लपटों के उठता देखकर राहगीरों में द*हशत फैल गई। ड्राइवर ने तुरंत ट्रक को रोड किनारे रोका। इसके बाद ड्राइवर ने बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में ट्रक केबिन से धुआं और भीषण आग की लपटे उठने लगी।
पुलिया पर दोनों तरह के वाहनों को कुछ दूरी पर रुकवाया गया। झोटवाड़ा फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मियों ने महज 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रक का केबिन जलकर कबाड़ में बदल गया। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
