Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नवगठित 17 जिलों में रेडक्रॉस शाखाओं का तेजी से विस्तार किया जाए – राज्यपाल

राज्यपाल की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसायटी की विशेष समीक्षा बैठक हुई आयोजित
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रदेश में नवगठित 17 जिलों में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखाओं के विस्तार का कार्य तेजी से किया जाए। उन्होंने जिला कलेक्टरों द्वारा रेडक्रॉस जिला शाखाओं में सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने, सर्वाइकल कैंसर और अन्य रोगों के प्रति जागरूकता के साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रक्तदान, अंगदान और देहदान के लिए लोगों को प्रेरित करने और इससे जुड़ी भ्रांतियों के निवारण में भी जागरूकता का आह्वान है। मिश्र गुरुवार को राजभवन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य में जिन रेडक्रॉस शाखाओं के भवन नहीं हैं, वहां जिला कलेक्टर स्तर पर भूमि आवंटन की कार्यवाही भी त्वरित की जाए। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों को एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण देने के साथ सामाजिक सेवाओं के लिए प्रेरित किए जाने की आवश्यकता जताई। राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के जरिए अंगदान, देहदान, नशामुक्ति अभियान, रक्तदान शिविर आदि में जन भागीदारी बढ़ाई जाए। मिश्र ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि रेड क्रॉस सिर्फ आपदा के समय ही नहीं सामान्य परिस्थितियों में भी सेवा और सहायता के लिए तत्पर रहें।
A special review meeting of the Red Cross Society was held under the chairmanship of the Governor
उन्होने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आकस्मिक दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों की प्राथमिक चिकित्सा के जरिए जान बचाने के लिए भी आमजन में जागरूकता प्रसार की आवश्यकता जताई। इससे पहले मिश्र ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा की राज्य प्रबंध समिति के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिड़ला एवं अन्य सदस्यों को बधाई और शुभकामना दी। राज्यपाल ने समीक्षा बैठक में “रेडक्रॉस टाइम्स” न्यूज लेटर का भी लोकार्पण किया। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने रेड क्रॉस की सामाजिक गतिविधियां और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखाओं द्वारा अस्पताल गोद लेकर वहां स्वच्छता और अन्य कार्य किए जाने, आदिवासी क्षेत्रों में एनीमिया से बचाव, एंबुलेंस सेवाओं को प्रभावी करने के सुझाव दिए। राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल ने रेडक्रॉस गतिविधियों के बारे में और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल, रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव जगदीश जिंदल, राज्य शाखा के पदाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !