त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ रहा आस्था का सैलाब
सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, श्री त्रिनेत्र गणेश के जयकारों से गुंजायमान हो रही रणथंभौर की वादियां, गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज त्रिनेत्र गणेश के दरबार में विशेष आयोजन, 7 नदियों के जल से त्रिनेत्र गणेश का हुआ अभिषेक, किया गया विशेष श्रंगार, स्वर्ण श्रंगार करने के साथ ही स्वर्ण जड़ित मुकुट चड़ाया गया त्रिनेत्र गणेश को, मुंबई से तैयार कराई गई विशेष पोशाक कराई गई धारण, जयपुर से मंगाई गई सुपारी, केवड़े, मोगरे की विशेष माला भी कराई धारण, बीच-बीच में बारिश के दौर पर भारी पड़ता नजर आ रहा है आस्था का सैलाब।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
