जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर में पूरे दिन आधार कार्ड बनाने की सुविधा दे दी गई है जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें। कोई भी अपना अधार कार्ड बनवाने के साथ ही करेक्शन संबंधित काम करवा सकता है।

डाक अधीक्षक राजबीर शंखवार ने बताया की अब नए आधार कार्ड व पुराने आधार अपडेट का कार्य प्रधान डाकघर में अलग से काउंटर बनाकर चालू कर दिया गया है। इससे काउंटर खोलने पर आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर पोस्टमास्टर दिवाकर शर्मा, निरीक्षक डाकघर राजेश कुमार बैरवा, पिन्टू शर्मा, हरीश साहू सभी डाक कर्मचारी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया