अजमेर: एसीबी अजमेर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए विकास कुमार पटवारी, पटवार हल्का एकलसिंघा तहसील भिनाय जिला अजमेर व पन्ना चौनमैन पटवार मण्डल एकलसिंघा तहसील भिनाय जिला अजमेर को परिवादी की पैतृक कृषि भूमि के विरासत का नामान्तरण खोलने की एवज में पटवारी विकास कुमार द्वारा परिवादी से 5500 रूपये रि*श्वत की मांग की गई।
18 जून को परिवादी से रि*श्वत राशि 5 हजार रूपये पटवार मण्डल एकल सिंघा के चौन मेन पन्ना को दिलवाई जो रि*श्वत राशि परिवादी से प्राप्त कर आरोपी पन्ना द्वारा रखी गई, जो उसके पहने हुए कुर्ते की जेब से रि*श्वत राशि 5 हजार रुपए बरामद की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी अजमेर इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि गांव एकलसिंघा तहसील भिनाय जिला अजमेर में सामलाती कृषि भूमि का परिवादी के पिताजी की मृ*त्यु के पश्चात विरासत का नामान्तरण खोलने की एवज में पटवारी विकास कुमार द्वारा 5 हजार 500 रूपये रि*श्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर कालूराम रावत उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में एसीबी चौकी अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द्र के नेतृत्व में मीरां बेनीवाल निरीक्षक पुलिस एवं टीम द्वारा ट्रैप की कार्यवाही की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
