जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अजमेर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी अर्जुन लाल कांस्टेबल पुलिस थाना भिनाय, जिला अजमेर एवं विक्रम शर्मा, ई-मित्र संचालक को दो हजार की रि*श्वत लेते गिर*फ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी अजमेर को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी के विरूद्ध पुलिस थाना भिनाय, जिला अजमेर में दर्ज परिवाद की जांच आरोपी कांस्टेबल अर्जुन लाल द्वारा की जा रही थी।
जिसमें राजीनामा हो जाने पर परिवाद को बंद करने की एवज में आरोपी कांस्टेबल अर्जुन लाल द्वारा 10 हजार रूपये रि*श्वत राशि की मांग कर 15 दिसम्बर को 7 हजार रूपये रि*श्वत राशि लेना तय कर उसी दिन 3000 रूपये रि*श्वत राशि लेना व शेष रि*श्वत राशि के 4000 रूपये के पेटे परिवादी की सोने की अंगुठी आरोपी ई-मित्र संचालक विकम शर्मा के पास रखवाना, जिस पर परिवादी की ब्यूरो में शिकायत करने पर सत्यापन के दौरान 4 हजार रूपये रि*श्वत की मांग कर सत्यापन के दौरान 2 हजार रूपये आरोपी ई-मित्र संचालक को दिलवाये गये।
जिस पर एसीबी अजमेर रेन्ज उप महानिरीक्षक कालुराम रावत के सुपर विजन में एसीबी अजमेर भागचन्द्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजमेर के नेतृत्व में निरीक्षक पुलिस दीनदयाल एवं अन्य के ट्रेप की कार्यवाही की गई। आरोपी कांस्टेबल अर्जुन लाल व ई-मित्र संचालक आरोपी विक्रम शर्मा को 2 हजार रूपये रि*श्वत राशि लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया है एवं रि*श्वत राशि आरोपी विक्रम शर्मा के पहने हुए जैकिट से बरामद की गई है।
Tags ACB Acb Ajmer ACB Trap Ajmer Ajmer News Ajmer Rajasthan Constable e-mitra E-Mitra Operator Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
