आरएएस इंटरव्यू में कम नंबर आने पर 20 लाख की रिश्वत लौटाते एसीबी ने 3 लोगों को दबोचा

एसीबी की बाड़मेर में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने दबोचा तीन लोगों को, सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल जोगाराम कर रहा था दलाल का काम, साथ ही किशनाराम दलाल को भी दबोचा एसीबी ने, दोनों ने ली थी 20 लाख की रिश्वत, एसीबी ने रिश्वत देने वाले ठकराराम को भी किया डिटेन, आरएएस इंटरव्यू में अधिक नम्बर दिलाने की एवज में मांगी थी 20 लाख की रिश्वत, लेकिन रिश्वत देने के बाद भी इंटरव्यू में मिले कम अंक, रिश्वत की राशि वापस करते समय एसीबी ने दबोचा तीनों को, डीआईजी विष्णुकांत कर रहे मामले की मॉनिटरिंग, डीजी बीएल सोनी, एडीजी एमएन दिनेश के निर्देश पर कार्रवाई को दिया अंजाम, एसीबी ने बाड़मेर के कल्याणपुर में की कार्रवाई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया