Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कनिष्ठ अभियंता को 2 लाख रूपये रि*श्वत लेते पकड़ा

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम द्वारा कार्यवाही करते हुए रामनिवास मीणा पुत्र रतीराम मीणा निवासी खेडली कलां, तहसील महुआ, पुलिस थाना मंडावर, जिला दौसा हाल कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद पुष्कर, जिला अजमेर को परिवादी से 2 लाख रूपये रि*श्वत लेते हुए गिर*फ्तार किया गया।

 

 

ACB Bhilwara action on Junior Engineer, Municipal Council Pushkar Ajmer

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा करवाये गये कार्यों के भुगतान से संबंधित बिलों पर हस्ताक्षर कर आगे एईएन व कमिश्नर को भिजवाने की एवज में बिलों की कुल भुगतान एवं पत्रावली उच्च अधिकारियों तक भिजवाने की एवंज में 2.60 लाख रूपये की रि*श्वत राशि की मांगकर परेशान किया जा रहा था।

 

 

 

मांग सत्यापन वार्ता में 16 फरवरी को रामनिवास कनिष्ठ अभियंता ने 2 लाख रूपये रि*श्वत स्वयं के लिये तथा 50,000 रूपये रि*श्वत राशि सहायक अभियंता मुकेश चौहान हाल स्वायत शासन विभाग, राजस्थान जयपुर (एपीओ) को दिलवायी गयी। जिस पर एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक कालुराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम के नेतृत्व में 21 फरवरी को पारसमल, उप अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम ने ट्रेप कार्यवाही की गई।

 

 

 

आरोपी रामनिवास मीणा पुत्र रतीराम मीणा कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद पुष्कर, जिला अजमेर को 2 लाख रूपये रि*श्वत राशि परिवादी से अपने चचेरे भाई महेश मीणा हाल जमादार नगर परिषद, पुष्कर जिला अजमेर को दिलवायी गयी। जो रि*श्वत राशि को लेकर फ*रार हो गया। जिसकी एसीबी द्वारा तलाश की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !