बूंदी: एसीबी इकाई बून्दी द्वारा कार्यवाही करते हुए विजेन्द्र कुमार हाल पटवारी हल्का पटवार मण्डल सुवानिया तहसील नैनवां जिला बून्दी को परिवादी से जमीन का नामान्तरण दर्ज करने की एवज में 20 हजार रूपये रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी बून्दी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी विजेन्द्र कुमार पटवारी पटवार मण्डल सुवानिया द्वारा परिवादी से जमीन का नामान्तरण दर्ज करने की एवज में 50 हजार रि*श्वत की मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा था।
जिस पर एसीबी कोटा रेंज कोटा के उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरवीजन में एसीबी बून्दी के अधिकारी ज्ञानचन्द, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम के द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी विजेन्द्र कुमार पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम बिरनवास थाना माडन जिला कोटपुतली बहरोड़ हाल पटवारी हल्का पटवार मण्डल सुवानिया तहसील नैनवां जिला बून्दी को परिवादी से जमीन का नामान्तरण दर्ज करने की एवज में 20 हजार रूपये रि*श्वत राशि लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
