Wednesday , 2 April 2025
Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हा*दसा, खलासी की मौत

दौसा: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज फिर सुबह एक दर्दनाक हा*दसा हुआ है। हाईवे पर एक ट्रक अनंकट्रोल होकर डिवाइडर से जा टकराया। ​इसके बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। हादसे में खलासी की मौ*त हो गई है। वहीं चालक घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज जारी है। लेकिन इससे पहले ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालने में करीब चार घंटे लग गए। ट्रक में फंसा ड्राइवर तड़पता रहा।

 

 

Accident on Delhi-Mumbai Expressway in dausa

 

 

 

 

ट्रक सवाई माधोपुर की ओर जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा आज सुबह दौसा जिले के भांडारेज इलाके में हुआ है। हा*दसे की सूचना मिलने पर सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे यह हादसा हुआ है। दिल्ली मुंबई हाईवे के पिलर संख्या 183.2 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस के अनुसार ट्रक लोहे के पाइप से भरा हुआ था। जिसमें चालक और खलासी दोनों फंस गए। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

 

 

 

ट्रक को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर खलासी संदीप पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बंदोली रामगढ़ जिला अलवर को डॉक्टरों ने मृ*त घोषित कर दिया है। वहीं चालक जावेद पुत्र हनीफ निवासी विजवा रामगढ़ जिला अलवर का इलाज जारी है।

 

 

 

पुलिस की ओर से मृ*तक के ​परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने श*व को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृ*तक का पोस्टमार्टम कराकर श*व परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि चालक की नींद की झपकी आने के कारण यह हा*दसा हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Mines Department Mining jaipur news 30 march 25

अ*वैध खनन एवं परिवहन: पिछले 3 महीनों में 96 प्रकरणों में वसूला 3.16 करोड़ रू. जुर्माना

विगत वर्ष 523 प्रकरणों में वसूला 5.27 करोड़ रू. जुर्माना जयपुर: जयपुर जिला कलक्टर डॉ. …

PM Modi is trying to become a friend of Muslims as Bihar elections approach Sanjay Raut

पीएम मोदी बिहार चुनाव आते ही मुसलमानों का मित्र बनने की कोशिश कर रहे हैं -संजय राउत

नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया कि बिहार विधानसभा …

father daughter sikar police news 30 march 25

बेटे की चाहत में 5 महीने की जुड़वां बेटियों की ह*त्या के आरोप में पिता गिर*फ्तार

सीकर: राजस्थान में सीकर जिले के नीमकाथाना में एक पिता पर अपनी पांच महीने की …

Karnataka police news 30 March 25

लाखों रुपये की सायबर ठ*गी के बाद बुज़ुर्ग दंपति की मौ*त

कर्नाटक: कर्नाटक के बेलगावी में एक बुज़ुर्ग दंपति की मौ*त हो गई। शुरुआती तौर पर …

All cases Kunal Kamra transferred to Mumbai Khar Police

कुणाल कामरा के खिलाफ दर्ज सभी केस मुंबई की खार पुलिस को किए ट्रांसफर

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ अलग-अलग इलाकों में दर्ज कराए गए सभी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !