Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना खण्डार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने आरोपी महावीर पुत्र प्रभूलाल को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार थाना खण्डार पर गत दिनांक 27.01.2022 को प्रार्थी मोहनसिह पुत्र जगदीश निवासी गोपालगढ जिला करौली हाल तकनीकी सहायक द्वितीय कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) जयपुर वि.वि.नीगम लिमिटेड खण्डार ने थाना में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय से पेश कि गत दिनांक 27.01.2022 को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर भण्डार शाखा में प्रार्थी कार्य कर रहा था इस बीच महावीर चौधरी पुत्र प्रभूलाल चौधरी निवासी रोड़ावत ने भण्डार कक्ष मे प्रवेश किया एवं अचानक कार्मिक से मारपीट और गाली गलोच करने लगा तथा प्रार्थी के गाल पर थप्पड मार दिया, जिससे प्रार्थी को चोट आई है।

 

Accused arrested for assaulting electricity department employee in khandar

 

वहीं सरकारी दस्तावेज फाड कर राजकार्य मे बाधा पहुंचाई आदि रिपोर्ट पर आईपीसी में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। एसपी सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में राधेश्याम उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के घर व अयन्त्र संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। कल सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी महावीर पुत्र प्रभूलाल निवासी रोड़ावत को उसके सकूनत से डिटेन कर तफ्तीश की गई। अनुसंधान में आरोपी में आईपीसी का जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी को जरिये फर्द गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में राधेश्याम उपनिरीक्षक, शत्रुधनसिंह कांस्टेबल, जगदीश कांस्टेबल, बजरंग विश्नोई कांस्टेबल आदि शामिल रहे

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !