Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अफवाह फैलाने या भ्रामक सूचनाओं फ़ैलाने पर होगी कार्रवाई

अफवाह फैलाने या भ्रामक सूचनाओं फ़ैलाने पर होगी कार्रवाई

डिजास्टर मेनेजमेंट एक्ट लागू कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, संस्था सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना प्रसारित करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच संबंधित से कर ली जाए। कोई भी भ्रामक अथवा अफवाह फैलानी वाली पोस्ट पर कार्रवाई की जाएगी।

लॉक डाउन के दौरान कोई नहीं सोए भूखा

कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कोई भी गरीब, असहाय, दिहाड़ी मजदूर या अन्य भूखा नहीं सोए। इसकी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमन्द एवं निराश्रित व्यक्तियों को भोजन के लिए सूखी सामगी के पैकेट उपलब्ध करवाए जा रहे है। कोई भामाशाह या दानदाता भी भोजन सामग्री या सूखे पैकेट देना चाहे तो वो नगर परिषद आयुक्त एवं रसद अधिकारी से संपर्क करें। उनके माध्यम से प्रोटोकाल की पालना करवाते हुए पैकेट जरूरतमंद तक पहुंचाएं जाएंगे। जिले मे गत दिवस आठ हजार के करीब लोगों को फूड सामग्री का वितरण किया गया।

जिले में 7348 को किया होम क्वारेंटाइन, 46 की सैंपल जांच

पत्रकार वार्ता में सीएमएचओ डॉ.तेजराम मीना ने बताया कि जिले में विदेश, अन्य प्रदेश या संक्रमित जिलों से आने वाले तथा सिम्पटम वाले 7348 लोगों को होम क्वारेंटाइन कर उनकी निगरानी की जा रही है। उनकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जिले में अब तक 46 लोगों की सेंपलिंग की गई है। जिसमें से 38 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जो निगेटिव मिली। आठ जनों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है।

Action spread rumors spread misleading information india lock down

नाकों पर लगातार की जा रही है चेकिंग

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि सीमाओं पर 7 नाके लगाए गए है। नाकों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। अब बहुत ही आवश्यक स्थिति में ही वाहन पास बनाए जा रहे है। नाकों पर आज लगभग दौ सौ के लगभग लोग बाहर से आए है, उन्हें क्वारंटाईन कर भोजन एवं रहने की व्यवस्था की गई है।

अति आवश्यक होने पर ही दिए जाएंगे पास

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि अति आवश्यक होने पर ही पास या वाहन अनुमति जारी की जाएगी। बिना पास या अनावश्यक बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लॉक डाउन एवं धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रतिदिन सौ से अधिक वाहन जब्त किए गए है। कार्रवाई की जा रही है।

सोशल डिस्टेसिंग एवं हैल्थ प्रोटोकॉल के लिए करें जागरूक

कलेक्टर ने मीडिया से आग्रह किया वे भी लोगों को सोशल डिस्टेसिंग एवं हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना के लिए जागरूक करें। मुंह पर रूमाल या मास्क लगाकर रखें। बाहर नहीं निकले, घर में ही रहे, स्वयं सुरक्षित रहे तथा दूसरो को भी सुरक्षित रखने में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सहयोग दें।
पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन की पालना स्ट्रीक्टली करवाई जा रही है। गांवों में भी वॉलंटियर्स को जोड़ा जा रहा है। नाका पॉइंट पर भी पूरी निगरानी रखने के साथ प्रोटोकॉल की पालना करवाई जा रही है।

मजदूरों को नहीं निकाला जाए

जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने बताया कि किसी भी उद्योग से मजदूरों की छंटनी या उन्हें नौकरी से नहीं निकाला जाए। मजदूर घर पर रहे, उनकी मजदूरी दी जाए।

नियंत्रण कक्ष पर दें सूचना

जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर क्रमशः 07462-220201 व सीएमएचओ कार्यालय में 07462-235011 पर है। आमजन इस नंबर पर कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त कर सकते हैं एवं सूचना दे सकते हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक स्तर पर 07462-222999, उपखंड स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष संचालित है। चौथ का बरवाड़ा में नियंत्रण कक्ष के लिए एसडीएम कार्यालय पर फोन नंबर 07462-257001, खंडार में नियंत्रण कक्ष का नंबर 07468-241124, मलारना डूंगर में 07466-272098, बौंली में 07466-247245, सवाई माधोपुर में 07462-221555, गंगापुर 07463-234030, बामनवास में 9414424400 भी संचालित है। नियत्रंण कक्ष पर संपर्क कर आमजन कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त कर सकते हैं एवं सूचना दे सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !