Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आपदा की घडी में मीडिया प्रशासन के आंख-कान बनकर करें सहयोग

कोरोना संक्रमण का प्रसार नहीं हो, इसके लिए प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग पूरी तत्परता के साथ जुटा हुआ है। आमजन घबराएं नहीं, सरकारी निर्देशों एवं प्रोटोकॉल की पालना करते हुए लॉकडाउन में अपनी घर की दहलीज को ही लक्ष्मण रेखा मानकर घर पर रहे। आपदा की इस घडी में मीडिया प्रशासन के आंख-कान बनकर सहयोग करें। जिससे हम सब मिलकर इस विपदा से निबट सकें। यह बात जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने मीडिया ब्रीफिंग करते हुए पत्रकारों से कही।

Support media administration eye disaster india lock down
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि लोगों का मूवमेंट रूके, मूवमेंट लॉकडाउन है। जो जहां है, वहीं रहे। अब तक पलायन कर रहे लोगों को उनके राज्य की सीमा तक छुडवाया गया था। कलेक्टर ने बताया कि रविवार तक 1473 लोगों को दूसरे राज्यों में प्रोटोकाल की पालना करते हुआ भेजा था। अब जिले वा अन्य राज्य की सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गई है। लोगों की भीड अन्यत्र जा रही है तो उसे रोककर क्वारंटाइन किया जाएगा। उनके 14 दिन के क्वारंटाइन के दौरान खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए गांवों में स्कूल भवनों को भी खोल दिया गया है। इसी प्रकार सेन्ट्रल हॉस्पीटल के चिन्हित कर लिया है, जहां 80 से 100 बेड की व्यवस्था है को आईसीयू के रूप में काम लिया जाए।
उन्होंने बताया कि लोग अभी भी कोरोना के संक्रमण प्रसार की गंभीरता को नहीं समझकर अनावश्यक घरों से बाहर आ रहे है। कुछ युवा भी ऐसा कर रहे है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी का आह्वान किया कि कोरोना को हराना है तो हमें सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
उन्होंने लोगों से भावुक अपील की है कि धैर्य रखे, घबराएं नहीं, सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए अपने घरों में रहे और अपनी सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखे। सरकार आमजन के साथ है और किसी भी चीज के लिए परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि घर से निकलना जारी रहा तो मुश्किल होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !