Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सॉर्स कॉव-2 जेएन-1 वैरिएंट को लेकर की समीक्षा

कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराने के निर्देश

 

जयपुर:- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने निर्देश दिए हैं कि केरल में सॉर्स कॉव-2 जेएन-1 वैरिएंट के रोगी पाए जाने के दृष्टिगत प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में आने वाले आईएलआई एवं श्वसन रोगों से पीड़ित (ILI/SARI) रोगियों की सतत निगरानी की जाए एवं आवश्यकतानुसार जांच हेतु नमूने लिये जाएं। उन्होंने रोगियों की सूचना प्रतिदिन आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड किए जाने के भी निर्देश दिए है।
Additional Chief Secretary reviewed the SARS-CoV-2 JN-1 variant in Jaipur Rajasthan
मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में राज्य में कोविड-19, आईएलआई तथा एसएआरआई रोगों की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर, अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य श्री रवि प्रकाश शर्मा, राज्य नोडल अधिकारी व एसएमएस मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलोजी विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि केरल में पाये गये  सॉर्स कॉव-2 जेएन-1 वैरिएंट का प्रदेश में एक भी रोगी चिन्हित नहीं हुआ है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में इस वैरिएंट का एक भी रोगी सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन समस्त चिकित्सा संस्थानों में रोगियों के उपचार हेतु आवश्यक आइसोलेशन बैड, ऑक्सीजन बैड, आईसीयू बैड, वेन्टीलेटर, दवाइयों एवं जांच सुविधा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा कि संयुक्त निदेशक-जोन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आईडीएसपी टीम आईएलआई एवं एसएआरआई रोगियों की निगरानी रखे और ऐसे रोगियों की जांच कराई जाए। किसी जिले में कोविड पॉजिटिव रोगी पाये जाने पर उसका सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग हेतु लैब में भिजवाया जाना सुनिश्चित करें। यह सुविधा जयपुर, जोधपुर एवं कोटा में उपलब्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !