Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

टीएमसी सांसद की उप-राष्ट्रपति पर टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

भारतीय संसद से गत सोमवार को विपक्ष के 78 सांसदों के निलंबन मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनमें लोकसभा के 33 सांसद और राज्यसभा के 45 सांसद शामिल हैं।

निलंबित सांसदों में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, तृणमल कांग्रेस के सौगत राय, डीएमके के टीआर बालू और दयानिधि मारन जैसे बड़े नेता शामिल हैं। संसद के अंदर शुरू हुआ ये विवाद मंगलवार को संसद भवन के बाहर विपक्षी सांसदों की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के रूप में जारी है। लेकिन इस दौरान टीएमसी के एक सांसद ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विपक्षी सांसदों को एक बार फिर फटकार लगाई है।

Video of TMC MP's comment on Vice President goes viral on social media

आख़िर क्या है मामला ?

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि “दिग्विजय सिंह जी, एक बात सुनना मेरी ध्यान से…मैंने कुछ देर पहले एक टीवी चैनल पर देखा है। गिरावट की कोई हद नहीं है”

 

धनखड़ की ओर से दी गई इस प्रतिक्रिया की वजह टीएमसी सांसद की ओर से संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी नकल उतारे जाने का है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी एक वीडियो के दौरान उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

इस मौके पर विपक्षी दलों के तमाम सांसद भी मौजूद हैं। इसके साथ ही वीडियो में राहुल गांधी इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 

आख़िर क्या बोले इस मामले पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़?

इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए राज्य सभा के सभापति उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, “गिरावट की कोई हद नहीं है। आपकी पार्टी के एक बड़े नेता एक सांसद के असंसदीय व्यवहार का वीडियो बना रहे थे। वो आपसे भी बहुत बड़े नेता हैं। मैं तो यही कह सकता हूं कि सद्बुद्धि आए। कुछ तो सीमा होती होगी। कुछ जगह तो बख़्शो।”

इसके बाद सदन में ही कुछ सांसदों की ओर से टिप्पणी किए जाने पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी आपत्ति की वजह बताने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि, “ये बात इसलिए समस्याजनक है क्योंकि सभापति और स्पीकर के पद का एक अलग मतलब होता है। राजनीतिक दलों के बीच इसमें दिक्कत ये है कि राज्य सभा के सभापति का पद और अध्यक्ष का पद अपने आप में बहुत अलग हैं।

राजनीतिक दलों के बीच टकराव होगा। उनके बीच बयानों की अदला – बदली होगी, लेकिन कल्पना करिए जब कोई नेता चेयरमैन की मिमिक्री कर रहे थे, तब आपकी पार्टी के एक शीर्ष नेता उनकी वीडियोग्राफ़ी कर रहे थे। ये कितना हास्यास्पद है? कितना शर्मनाक है? कितना अस्वीकार्य है।”

कौन हैं कल्याण बनर्जी?

पश्चिम बंगाल की सेरामपुर सीट से सांसद कल्याण बनर्जी ने पहली बार साल 2009 में संसद में कदम रखा था। इससे पहले 2001 से 2006 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य रहे और 2007 से 2009 के बीच वह टीएमसी के उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की ओर कदम बढ़ाया और चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। लेकिन अपने बयानों को लेकर वह पूर्व में भी विवादों में रहे हैं। इससे पहले साल 2017 में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे यहां दोहराया नहीं जा सकता।

किस – किसने किया विरोध:-

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से बीजेपी और उसके नेताओं की ओर से विपक्षी सांसदों को घेरा जाना शुरू हो गया है।बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा है कि, “अगर देश को लग रहा था कि विपक्षी सांसदों को क्यों निलंबित किया गया था तो ये उसकी एक वजह है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने माननीय उप-राष्ट्रपति का मजाक बनाया और इस दौरान राहुल गांधी उनकी हौसला अफ़जाई करते रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने लिखा है, “इंसान किस हद तक गिर सकता है? सांसद हमारे देश के उप-राष्ट्रपति का मजाक उड़ा रहे हैं और राहुल गांधी उन्हें चियर करते हुए इस निंदनीय कृत्य का वीडियो बना रहे हैं।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !