Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आदिशक्ति फाउंडेशन ने दो अनाथ बालिकाओं का किया कन्यादान

बीकानेर: आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सहयोग से बीकानेर में दो अनाथ बालिकाओं के विवाह में कन्यादान स्वरूप आर्थिक मदद का पुनीत कार्य संपन्न हुआ। 16 फरवरी को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा सिंह पंवार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूनम तलवार, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष इंदु बाला बोयल, बीकानेर जिला उपाध्यक्ष सरिता कौशल, बीकानेर जिला महासचिव लक्ष्मी राठी की उपस्थिति में दोनों बालिकाओं के विवाह में दो बड़े बक्से, दो ट्रॉली बैग, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी बिछवे, जरूरत का सामान और नगद राशि प्रदान की गई।

 

Adishakti Foundation donated two orphan girls in bikaner

 

फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव संदीप सिखवाल ने बताया कि आदिशक्ति से जुड़े सभी सदस्यों ने देश भर से सहायता राशि प्रदान की है। जिसकी वजह से ही बालिकाओं की यथा संभव सहायता हो पाई है। इस शुभ अवसर पर आदिशक्ति फाउंडेशन कार्यकारिणी की सदस्य संगीता जोशी, रानी गुप्ता, रतन बोयल, बलवीर सिंह पंवार, योगेश जोशी, राकेश कौशल द्वारा बीकानेर स्थित इन कन्याओं के घर जाकर आशीर्वाद दिया। वैवाहिक सहयोग कार्यक्रम में बीकानेर की सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने यथासंभव सहयोग किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !