Saturday , 5 September 2026
Breaking News

संभावित हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी, घर में बनी लस्सी, नींबू पानी, छाछ सेवन करने की सलाह

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माह मई के दौरान राज्य में हीटवेव (लू) की स्थिति के प्रभावी शमन एवं प्रबंधन के लिए लू एवं ताप के बचाव से आमजन को राहत के लिए एडवाइजरी फॉर हीटवेव जारी की गई है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आमजन को लू व ताप से बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में लू एवं ताप से जनहानि ना हो। उन्होंने आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी उपायों को साझा करते हुए कहा कि आमजन इन उपायों से अपने और अपने पशुधन को हीटवेव के प्रभाव से बचा सकते हैं।

 

बचाव के लिए हल्के रंग के कपड़े पहने, पर्याप्त पानी पीएं, अपने आप को हाईड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस ओरल डिहाइड्रेशन सॉल्यूशन, घर के बने पेय जैसे लस्सी, नींबू का पानी, छाछ आदि का सेवन करें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। यदि कहीं बाहर हैं, तो अपना सिर ढकें, कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करें। आंखों की सुरक्षा के लिए धूप के चश्में का प्रयोग करें और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगाए। कार्य स्थल पर ठंडे पेयजल का प्रबंध करें। श्रमिकों के आराम के लिए छाया, साफ पानी, छाछ, आईस पैक के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट और ओआरएस ओरल डिहाइड्रेशन सॉल्यूशन का प्रबंध रखें। श्रमसाध्य कार्यों को दिन के कम ताप वाले समय में ही करें।

 

बाहरी गतिविधियों के दौरान विश्राम करने की आवृति और समय सीमा बढाएं। श्रमिकों को लू से संबंधित चेतावनी के बारे में सूचित करें। जिन श्रमिकों के लिए गर्मी वाले क्षेत्र नए हो, उन्हें हल्का काम और कम घंटों का काम दें। बंद वाहन में बच्चों, पालतू जानवरों को अकेला ना छोड़ें। पंखे और नम कपड़ों का प्रयोग करें, ठंडे पानी में स्नान करें। सार्वजनिक परिवहन और कार-पुलिंग का उपयोग करें। यह भूमंडलीय उष्मीकरण और गर्मी को कम करने में मदद करेगा। पेड़ लगाएं, सूखी पत्तियों, कृषि अवशेषों और कचरे को न जलाएं।

 

Advisory issued regarding possible heatwave

 

रेपिड रेसपोन्स टीम का करें गठन:- जिला कलेक्टर ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को चिकित्सा संस्थानों में रेपिड रेसपोन्स टीम के गठन के साथ-साथ एम्बुलेंस को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए है।

 

मवेशियों के लिए छाया व पानी की व्यवस्था करें:- पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए पर्याप्त स्वच्छ और ठंडा पानी दें। उनसे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच काम न लें। शेड की छत को पुआल से ढक दें। तापमान कम करने के लिए इसे सफेद रंग/चुने से रंग दे या गोबर से लीप दें। शेड में पंखे, वाटर स्प्रे का प्रयोग करें। अत्यधिक गर्मी के दौरान पानी का छिड़काव करें और मवेशियों को ठंडा करने के लिए एक जल निकाय पर ले जाएं। उन्हें हरे घास, प्रोटीन, वसा, खनिज मिश्रण और नमक दें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !