Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

 एयर इंडिया की दिल्ली-वॉशिंगटन फ्लाइट एक सितंबर से बंद

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी जाने वाली फ्लाइट को बंद करने का फैसला लिया है। यह सर्विस 1 सितंबर 2025 से बंद हो जाएगी। एयर इंडिया के 26 बोइंग 787-8 विमानों को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसके कारण कई विमान लंबी दूरी की उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। यह काम 2026 के अंत तक चलेगा। वहीं, पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद है, जिससे लंबी दूरी की उड़ानों में दिक्कत हो रही है।

 

Air India's Delhi-Washington flight to be discontinued from September 1

 

 

एयर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों ने 1 सितंबर 2025 के बाद की बुकिंग की है, उनसे संपर्क किया जाएगा और उन्हें या तो दूसरी फ्लाइट में बुकिंग कराने या फिर पूरा पैसा वापस लेने का विकल्प दिया जाएगा। हालांकि, यात्री अब भी एयर इंडिया के इंटरलाइन पार्टनर के जरिए न्यूयॉर्क, शिकागो, और सैन फ्रांसिस्को होते हुए वॉशिंगटन डीसी जा सकते हैं। एयर इंडिया अब भी उत्तर अमेरिका के छह शहरों के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट्स चला रही है।

 

 

इसमें कनाडा के टोरंटो और वैंकूवर भी शामिल हैं। बात दें कि अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हा*दसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 और जमीन पर हा*दसे की च*पेट में आने से 19 लोगों की जा*न गई थी। इसके बाद से विमानों की जांच और उन्हें अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

Strait of Hormuz is under Iranian control and its toll tax must be paid Iran

‘होर्मुज ईरान के कब्जे में है और इसका टोल टैक्स तो चुकाना ही होगा’- ईरान

नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका (America) और ईरान (Iran) …

Queen of melody Asha Bhosle is no more

नहीं रहीं सुरों की मलिका आशा भोसले, संगीत जगत में शोक

मुंबई: मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में निधन …

Young man Health after eating Manchurian-Kadhai Paneer, brother and friend in critical condition

मंचूरियन-कढ़ाई पनीर खाने के बाद युवक की मौ*त, भाई और दोस्त की हालत गंभीर

बिहार: बिहार (Bihar) के भभुआ शहर में रेस्टोरेंट से पैक कर लाया गया मंचूरियन और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !