Wednesday , 21 May 2025
Breaking News

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के अगले प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 30 सितंबर, 2024 की दोपहर से अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल का पद संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अमर प्रीत सिंह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे।

 

Air Marshal Amar Preet Singh will be the next Air Force Chief

 

 

 

जानकारी के अनुसार अमर प्रीत सिंह के पास 5000 घंटे से अधिक का फ्लाइंग अनुभव हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वर्तमान में वायुसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर, 2024 को पदमुक्त होंगे।

 

कौन है अमरप्रीत सिंह:

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था। इस बड़ी जिम्मेदारी से पहले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायु सेना के 47वें उप प्रमुख का पद संभाला था। पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि नए वायु सेना प्रमुख के लिए अमर प्रीत सिंह का नाम ही आगे आ सकता है।

 

 

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने अपने सर्विस के दौरान कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह 38 साल से वायुसेना की सेवा कर रहे हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने नेशनल डिफेंस अकैडमी खडकवासला और एयरफोर्स अकैडमी डुंडीगल से ट्रेनिंग ले चुके हैं। वह डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के भी छात्र रहे हैं। इनके नाम एक और उपलब्धि दर्ज है। इन्होंने नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी ट्रेनिंग ले रखी है।

 

 

59 साल की उम्र में उड़ाया तेजस:

इंडियन एयर फोर्स के नए चीफ बनने वाले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हाल ही में इंडियन फाइटर जेट तेजस को उड़ाकर न सिर्फ सबको हैरान किया था, बल्कि अपनी उम्र की वजह से सबका ध्यान भी खींचा था। जब उन्होंने तेजस विमान उड़ाया तब उनकी उम्र 59 साल थी। इन्हें अपनी सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Geeta Samota, the first CISF personnel to create history by climbing Mount Everest

CISF की नारी शक्ति की ऐसी मिसाल, जिसने छू लिया आसमान और बना दी नई पहचान

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला सब-इंस्पेक्टर गीता समोटा ने 8,849 मीटर …

Astrophysicist Dr. Jayant Narlikar, who explained science in simple language, passed away

विज्ञान को आसान भाषा में समझाने वाले एस्ट्रोफिजिसिस्ट डॉ. जयंत नार्लीकर का निधन

नई दिल्ली: मशहूर एस्ट्रोफिजिसिस्ट यानी खगोल भौतिक विज्ञानी डॉ. जयंत नार्लीकर का निधन हो गया …

Malda West bengal news 20 May 25

मालदा में टीएमसी कार्यकर्ता की ह*त्या, इलाके में त*नाव

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार इलाके में रविवार देर रात …

Bamanwas Police Sawai Madhopur News 20 May 25

2 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का ला*लच देकर 41 लाख रुपए ठ*गे

2 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का ला*लच देकर 41 लाख रुपए ठ*गे     …

Chhagan Bhujbal again became minister in Maharashtra

महाराष्ट्र में फिर मंत्री बने छगन भुजबल 

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता छगन भुजबल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !