ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन एआईएसएफ जिला शाखा सवाई माधोपुर द्वारा आज शुक्रवार को छात्रों की छात्रवृत्ति की मांग को लेकर उपजिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्रनेता अनिल गुणसारिया ने बताया कि बीएड, बीए, एमए एवं 11वीं व 12वीं के छात्रों की छात्रवृत्ति लंबे समय से नहीं मिल रही है।

छात्र संबंधित विभाग के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। बजट का अभाव बताकर छात्रों को सबंधित विभाग वापस लौटा देता है। ऐसे में छात्र आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखने में असमर्थ हो रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से अपील की गई कि छात्रों की छात्रवृत्ति जल्द तुरंत प्रभाव से दी जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया