राजस्थान के कोटा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलियुगी बेटे ने शराब नशे में अपनी ही मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला राजस्थान के जिले कोटा शहर के इन्द्रगांधी नगर, थाना उद्दोगनगर का हैं। जहां एक शराबी किस्म के युवक शशिकान्त ने अपनी ही 65 वर्षीय मां को ईंटों से पीट-पीटकर अधमरा कर डाला। बाद में वह उसकी मां को गंभीर घायल हाल में अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। घायल वृद्धा राजकुमारी ने दो दिनों तक जीवन-मौत से लड़ते हुए आज अस्पताल में दम तोड़ दिया हैं। बहरहाल उद्दोगनगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कलियुगी बेटे की तलाश शुरू कर दी हैं। इस बीच पुलिस शव का पंचनामा कराकर शव को मृतका के परिजनों को सुपुर्द कर दिया हैं।
इनका कहना है:- उद्दोग नगर एसएचओ मोहम्मद इब्राहीम के अनुसार मृतका के पति कृषिविभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। पिता की मौत के बाद से बेटा रुपयों-संपत्ति की मांग को लेकर ना मां से झगड़ा करता रहा था। इतना ही नहीं कई बार मारपीट भी करता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया