Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जयपुर सहित 7 जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही हीटवेव का असर कम हो गया है। सूर्योदय के साथ शुरू हो रही धूप की तपिश आज थोड़ी कम रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 13 अप्रैल तक प्रदेश के कई भागों में हीटवेव का असर कम रहने की उम्मीद है। आज भी जयपुर समेत चार संभागों में अंधड़ चलने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं जयपुर में भी आज तेज अंधड़ चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

Alert of thunderstorm and rain in 7 districts including Jaipur

 

 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में आगामी 13 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ ​सक्रिय रहने की संभावना है। जयपुर, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में तेज रफ्तार से अंधड़ चलने और कहीं कहीं-हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों में हीटवेव का असर भी कम रहेगा। प्रदेश में आगामी 14-15 अप्रेल से फिर से हीटवेव का असर बढ़ने की आशंका है। बीती रात मौसम में आए बदलाव से कई शहरों में पारे में गिरावट दर्ज हुई है।

 

 

 

राजधानी जयपुर में भी पारा दो डिग्री गिरा लेकिन फिर भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। बीती रात अजमेर 24.1, बाड़मेर 25.8, अलवर 26.5, चित्तौड़गढ़ 22.9, बीकानेर 25.6, जयपुर 26.6, चूरू 25.4, जोधपुर 23.2, जैसलमेर 24.9, कोटा 27.8, पिलानी 25.0, सीकर 24.4, श्रीगंगानगर 26.2 और उदयपुर में 24.6 डिग्री माउंटआबू 19.1, फलोदी 30.2, सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !