रेडियो की दुनिया के जाने- माने अनाउंसर अमीन सयानी का आज बुधवार को 91 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। अमीन सयानी का “बहनों और भाइयों” के साथ श्रोताओं को संबोधित करने का तरीका आज भी उतना ही ताजा है।अमीन सयानी रेडियो की दुनिया में बादशाह बनकर रहे। उनकी आवाज का जादू सुनने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता था, जो अब सिर्फ यादों में रहेगी। 21 दिसंबर 1932 को जन्मे अमीन सयानी रेडियो की दुनिया के सुपरस्टार थे।

उन्होंने रेडियो को पहचान दिलाने में बड़ा योगदान दिया। “बिनाका गीत माला” उनके लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। इस एक शो ने अमीन सयानी को करोड़ों श्रोताओं का प्रिय बना दिया था। खूबसूरत आवाज और आकर्षक अंदाज के लिए वो अपने फैंस के बीच सुपरस्टार थे। अमीन सयानी ने अपने रेडिया करियर में 50 हजार से भी ज्यादा शोज किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया