जाको राखे साइयां मार सके ना कोय की कहावत चरितार्थ हो गई। सीकर जिले के फतेहपुर में आज अलसुबह बड़ा चमत्कार हुआ। यहां एक पूरी मालगाड़ी तेजी से 2 वर्ष के मासूम बच्चे के ऊपर से धड़धड़ाती हुई गुजर गई। लेकिन पटरियों से गिरने के कारण उसे मामूली चोट जरुर आई लिहाजा वह बच गया।

बच्चे को उसकी मां पटरियों पर बिठाकर शौच करने गई थी। लेकिन पीछे से मालगाड़ी आ गई और वह उसके ऊपर से गुजर गई। इस दौरान मासूम पटरियों के बीच पड़ा रहा। यह देखकर उसकी मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। लेकिन बच्चा पटरियों के बीच पड़ा होने के कारण बच गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया