Sunday , 8 March 2026
Breaking News

टोल मांगने पर नाराज हुआ कार चालक ने कार से टोल कर्मचारी को 20 फीट तक घसीटा

लोगों ने कार को उठाकर टोल कर्मचारी को नीचे से निकाला 

 

राजस्थान के जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र मांडलवा टोल नाके पर कर्मचारी द्वारा कार चालक से रुपए मांगने पर चालक ने टोल कर्मचारी पर कार चढ़ा दी। आरोपी कार चालक इतना नाराज हो गया की उसका मन इतने से भी नहीं की वह टोल कार्मिक को कार से करीब 20 फिट तक घसीटकर ले गया। ऐसे में कार के नीचे दबने तथा रोड़ पर घसीटने से टोल कार्मिक गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल के रुपए मांगने पर कार का ड्राइवर इतना नाराज हो गया कि उसने टोल कर्मचारी पर कार चढ़ा दी। आरोपी ड्राइवर का मन इतने से भी नहीं भरा और वह टोल कर्मचारी को कार से करीब 20 फीट तक घसीटकर ले लिया। कार के नीचे दबने और सड़क पर घसीटने से टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र का है।

 

 

 मांडलवा टोल प्लाजा के मैनेजर सतवीर सिंह यादव के अनुसार गत रात को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के नंबर की एक अल्टो कार आई, जिसमें उम्मेदाबाद निवासी चालक सुमित कुमार के साथ एक अन्य साथी भी कार में बैठा हुआ था। यहां टोल कार्मिक ने चालक से टोल के रुपए मांगे तो उन लोगों ने रुपए देने से मना कर दिया और बिना टोल दिए ही भागने लगे। लेकिन जब कर्मचारी जयसिंह ने कार के आगे खड़े होकर रोकने की कोशिश की तो चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी और थोड़ी दूरी तक तो टोल कर्मचारी गाड़ी के आगे खड़ा रहा, लेकिन जब कार की रफ्तार बढ़ी तो उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर नीचे गिर गया।

 

Angry on asking for toll, the car driver dragged the toll worker from the car for 20 feet in jalore

 

कार चालक ने टोल कर्मचारी को सड़क पर 20 फीट तक घसीटा

टोल मैनेजर के अनुसार जब टोल कर्मचारी नीचे सड़क पर गिर गया तो भी चालक ने कार नहीं रोकी और उसे गाड़ी के साथ 20 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान टोल कार्मिक कार के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के दौरान बाकी टोल कर्मचारियों ने पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ लिया। इसके बाद कार को ऊंचा कर घायल कर्मचारी को गाड़ी के नीचे बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल जालौर पहुंचाया, जहां से घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर बिशनगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं उसका साथी मौके से फरार हो गया।

 

कार चालक के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

जालौर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल के अनुसार बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार चालक ने बिना टोल दिए अपनी कार आगे बढ़ा दी। इस दौरान टोल कार्मिक कार के आगे खड़ा होगया, जिसे चालक गाड़ी के साथ में घसीटता हुआ ले गया। मामला गंभीर होने पर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक विकलांग है। उसने टोल पर झगड़ा किया कि मैं विकलांग हूं और टोल का पैसा नहीं दूंगा। इस बात को लेकर उसका टोल कार्मिक से झगड़ा हो गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !