जयपुर: अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव 2025 के तहत गुरुवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया पूरी की गई है। कुल 21 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए थे। संवीक्षा के दौरान उर्मिला जैन (आईएनसी) का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।
इसके बाद अब कुल 20 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में शेष रह गए हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवम्बर को मतदान दिवस है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
