सवाई माधोपुर: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं यथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछडा वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग, आर्थिक पिछडा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय, मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के तहत राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय/राजकीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित/अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों से वेब पोर्टल www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship/ अथवा एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप एसजेई एप के माध्यम से पैपरलेस ऑनलाईन छात्रवृति आवेदन 11 दिसम्बर, 2025 से प्रारम्भ हो गए है।
उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि उक्त योजना अन्तर्गत 31 जनवरी, 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। एवं अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट https://sje.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करें अथवा जिला कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
