Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नई सरकार आते ही शिक्षा विभाग में हुआ बदलाव, अधिकारियों के अनुभाग बदले 

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में सरकार बदलाव का असर साफ नजर आ रहा है। कांग्रेस राज में तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने जिन अधिकारियों से स्कूल से निदेशालय में मुख्य जिम्मेदारी दी थी, उन्हें हटाने के लिए नए शिक्षा मंत्री का इंतजार भी नहीं किया गया है। निदेशालय के खेलकूद अनुभाग में कार्यरत वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक को हटाना भी अब मुद्दा बनता जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने एक आदेश जारी करके सहायक निदेशक डॉ. अशोक शर्मा को खेलकूद अनुभाग का प्रभारी बना दिया है।

 

वहीं इस अनुभाग में पहले से काम कर रहे वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अशोक व्यास को सतर्कता अनुभाग में लगाया है। सवाल ये है कि शारीरिक शिक्षक सतर्कता अनुभाग में क्या काम करेंगे और खेलकूद से जुड़े अधिकारी को खेलकूद विभाग से हटा दिया गया। उधर, निदेशालय में प्रमोशन के बाद पदस्थापन का इंतजार कर रहे कार्मिकों की पोस्टिंग तो हो गई लेकिन वो संतुष्ट नहीं है। पिछले कई वर्षों से निदेशालय में काम कर रहे इन अधिकारियों को पूर्व के सेक्शन के बजाय दूसरे सेक्शन में लगाया है।

 

As soon as the new government came, there was a change in the education department, sections of officers changed

 

प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अनिल पुरोहित को नियुक्ति प्रक्रिया का अनुभव है लेकिन उन्हें शिक्षक संस्थापन में पोस्टिंग दी गई है। इसी तरह सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजूराम छींपा और कमल किशोर प्रजापत को विभागीय जांच, तनुज स्वामी को नियुक्ति, मोहित परिहार को प्रारंभिक जांच, सिद्धार्थ रिणवा को वरिष्ठता, मनोज कुमार मारू को विधानसभा और राजकिशोर किराडू को सतर्कता में पोस्टिंग दी गई है।

 

प्रशासनिक अधिकारियों में रूप कुमार शर्मा को सामान्य प्रशासन, सुनील कुमार सिडाना को आरटीआई, शिव कुमार रावल को अवकाश, रिकार्ड और पुस्तकालय, जगदीश प्रसाद जोइया को नियुक्ति, राजकुमार अनेजा को विधानसभा, किशोर कुमार को रोकड़, कैलाश चंद्र आचार्य को आवक-जावक, मनीष शर्मा को नियुक्ति और महेश स्वामी को विधि अनुभाग में पोस्टिंग दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !