Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रत्येक क्षेत्र का होगा योजनाबद्ध विकास, धन की नहीं आएगी कमी – वासुदेव देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर के प्रत्येक क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास होगा। सड़क, पानी, बिजली और सफाई सहित अन्य कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लोहागल, बोराज और काजीपुरा गांवों में विकास कार्यों का शुक्रवार को श्रीगणेश किया। इन कामों से इन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। उन्होंने काजीपुरा में आखरी मोहल्ला से नारा की दुकान तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने लोगाहल गांव में अरावली नगर में छगन सिंह वाली गली व मिठ्ठू रावत वाली गली में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया, बोराज गांव में सांसद कोष से स्वीकृत सामुदायिक भवन व विधायक कोष से स्वीकृत सड़क का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर का सर्वांगीण विकास होगा।
Assembly Speaker inaugurated development works in various areas
सड़क, पानी, बिजली, स्कूल, सीवरेज और पर्यटन के विकास की गति को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि विकास को अब योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रत्येक विभाग से संबंधित कामकाज को उच्च स्तरीय मानकों के अनुरूप करवाया जाएगा। इन कामों का निरंतर फॉलोअप भी किया जाएगा ताकि किसी तरह की कोई कमी नहीं रहे। देवनानी ने कहा कि सड़कों के विकास के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित का काम किया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग, एडीए, नगर निगम एवं आरएसआरडीसी सहित विभिन्न विभाग आपस में तालमेल के साथ काम करेंगे। इसी तरह अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अंतिम छोर पर पूरे प्रेशर के साथ आपूर्ति के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसी प्रकार निर्बाध बिजली आपूर्ति और उन्नत विद्यालय भी हमारी प्राथमिकता हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !