Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई परीक्षा-2023, कड़ी सुरक्षा के साथ आयोजित होगी परीक्षा 

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 16 मई  से 2 जून 2024 तक असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन एंड पीटीआई परीक्षा-2023 के 27 विभिन्न विषयों की परीक्षा का आयोजन अजमेर एवं जयपुर मुख्यालय पर किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों हेतु समीक्षा एवं परीक्षा में अनुचित साधनों व नकल जैसी अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु कार्ययोजना के संबंध में 9 मई को दोपहर 12 बजे आयोग द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस, एसओजी एवं एटीएस, जयपुर, जिला कलेक्टर, अजमेर व जयपुर, पुलिस आयुक्त जयपुर, पुलिस अधीक्षक अजमेर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं परीक्षा समन्वयक अजमेर व जयपुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (परीक्षा प्रभारी) पुलिस आयुक्तालय जयपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस नोडल अधिकारी अजमेर, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर व जयपुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) अजमेर व जयपुर के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।

 

आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू एवं शुचितापूर्ण आयोजन के दृष्टिगत राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं अन्य भर्ती संस्थाओं द्वारा भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने से विवर्जित/ संदिग्ध अभ्यर्थियों की सूची अतिरिक्त महानिदेशक- एसओजी, संबंधित जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को भेजकर इनकी उपस्थिति परीक्षा दौरान अजमेर एवं जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों के आसपास न रहने देने व सघन निगरानी रखने का आग्रह किया गया है। आयोग के अनुसार इन अभ्यर्थियों द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भर्ती परीक्षाओं की शुचिता को खंडित करने का प्रयास किया जा सकता है।

 

स्मार्टफोन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, वहीं परीक्षा केंद्र पर मात्र केंद्राधीक्षक रखेंगे की-पैड मोबाइल

परीक्षा केंद्रों पर वीक्षक, अभिजागर अथवा अन्य कार्मिक किसी भी प्रकार का मोबाइल अथवा संचार उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। केंद्र में प्रवेश से पूर्व इनकी भी पूर्णतया जांच की जाएगी। मात्र केंद्राधीक्षक के पास परीक्षा संचालन संबंधी आवश्यक संचार हेतु की-पैड मोबाइल उपलब्ध रहेगा। आयोग के अधिकारी भी निरंतर परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे।

 

Assistant Professor, Librarian and PTI Exam-2023, exam will be conducted with tight security

 

कुल 639 परीक्षा केंद्रों पर होगा परीक्षाओं का आयोजन

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि विषयवार निर्धारित कार्यक्रमानुसार 25 विभिन्न विषयों की परीक्षाओं का आयोजन अजमेर में 221 एवं जयपुर में 418 कुल 639 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। 16 मई से 24 मई तक आयोजित होने वाली 19 विषयों की परीक्षाओं का आयोजन अजमेर एवं जयपुर मुख्यालय दोनों पर किया जाएगा जबकि  28 मई से 2 जून तक 8 विषयों की परीक्षाओं का आयोजन मात्र अजमेर जिला मुख्यालय पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा।

 

परीक्षा केंद्र में अनुमत सामग्री- प्रवेश-पत्र, रंगीन फोटो, फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र, नीली स्याही का पारदर्शी बॉल पेन, दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र, वचन-पत्र, श्रुतलेखक की शैक्षणिक योग्यता/ (वचन-पत्र यदि लागू हो) उपरोक्त के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। अनुमत सामग्री के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अन्य सामग्री पाए जाने की स्थिति में परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !