Thursday , 23 April 2026
Breaking News

श्रीमाल जैन जागृति संस्था के चुनाव हुए सम्पन्न

श्रीमाल जैन जागृति संस्था के द्विवर्षीय चुनाव आज रविवार को राजनगर कॉलोनी स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में चुनाव अधिकारी रमेश चंद जैन श्रीमाल के निर्देशन में निर्विरोध सम्पन्न हुए। प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष दिनेश चंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष विमल चंद जैन, महामंत्री गजेंद्र जैन, मंत्री कमलेश जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद जैन, संगठन मंत्री ओम प्रकाश जैन व कार्यकारिणी सदस्य अमोलक चंद जैन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया। चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भगवान शांतिनाथ की वेदी के समक्ष पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

Elections of Shrimal Jain Jagriti Sanstha completed in sawai madhopur

 

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न चुनाव के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट पारसमल जैन, मंत्री हरसीलाल जैन, कोषाध्यक्ष हेम कुमार जैन, संरक्षण एडवोकेट कैलाश जैन, धर्मेंद्र जैन व राजेश जैन आदि प्रबुद्धजनों ने खुशी प्रकट करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और जिनेंद्र देव से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं चुनाव अधिकारी का आभार प्रकट कर उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को संगठन हित व सामाजिक सरोकारों को सदस्यों के सहयोग से निभाने की भावना जताई।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !