Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद बदलेगी तबादला नीति : 3 साल पहले नहीं होगा ट्रांसफर

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में जून का महीना बड़े फैसलों वाला साबित होने वाला है। सबसे बड़ा फैसला तो यह है कि सरकार 4 जून को चुनावी नतीजों के बाद नई तबादला नीति लागू करने वाली है। पॉलिसी बनने और लागू होने का सरकारी तंत्र में लंबे अर्से से इंतजार किया जा रहा है। इस बार यह अंतिम चरण में है। जून में संभवत: लागू हो जाएगी। नई तबादला नीति के अलावा आईएएस, आईपीएस और आरएएस काडर में बड़ी तबादला सूचियां जारी होंगी। करीब 15 जिलों-संभाग मुख्यालयों के कलेक्टर और संभागीय आयुक्त बदले जा सकते हैं। इसके अलावा जून से लेकर अक्टूबर के बीच प्रदेश में सेवा देने वाले करीब 13 IAS अफसरों के रिटायरमेंट का दौर भी शुरू होगा। केंद्र सरकार की तबादला नीति की तर्ज पर राजस्थान में भी तबादला नीति बनी है। लंबे अर्से से इसका इंतजार भी था। इस बार राज्य सरकार ने तबादला नीति के सभी पॉइंट्स पर काम कर लिया है। तबादला नीति के अभाव में सरकारी विभागों में मनचाहे तबादले, पदस्थापन, कार्य व्यवस्था के नाम पर तबादले, रिक्त पदों की समस्या, ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में कार्मिकों का पदस्थापन नहीं होने की समस्याएं लगातार बनी रहती थी। नई नीति के बाद ऐसी समस्याओं में कमी आएगी।

 

Transfer policy will change after Lok Sabha elections in Rajasthan

 

राजस्थान में करीब 8 लाख कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों के लिए नई तबादला नीति 4 जून के बाद लागू हो सकती है। राजस्थान में करीब 8 लाख कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों के लिए नई तबादला नीति 4 जून के बाद लागू हो सकती है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वयक विभाग की ओर से जारी कॉमन एसओपी में सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के ट्रांसफर करने से पहले ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। सभी कार्मिकों के लिए 2 साल तक अनिवार्य रूप से ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में सेवारत रहना भी अनिवार्य होगा। आवेदन में कर्मचारी-अधिकारी खाली पद पर अपनी इच्छा अनुसार ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेगा। काउंसलिंग के लिए दिव्यांग, विधवा, एकल महिला, भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी, पति-पत्नी प्रकरण और असाध्य रोग से पीड़ित, शहीद के आश्रित सदस्य, डार्क जोन या दूरस्थ स्थानों पर नियम अवधि तक कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !