Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन ने बेजुबान पक्षियों के लिए रेलवे परिसर में बांधे परिंडे

हमारा पैगाम भाईचारे के नाम की थीम पर लगातार धरातल पर काम कर रहे वतन फाउंडेशन की टीम ने हर साल की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर सेवा कार्य किया।जिससे की भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पीने का पानी मिल सके। वतन फाउंडेशन की कोशिश रहती है की हर छोटी से छोटी चीजों पर काम करें जिससे की वतन फाउंडेशन के द्वारा किया गया कार्य सफल होता हुआ नजर आए। फाउंडेशन की महिला विंग सदस्य रूमा नाज ने कहा की आज फाउंडेशन की टीम की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे परिसर में इन बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाकर एक नेक कार्य किया गया।  उन्होंने कहा की भीषण गर्मी में इंसान अपनी सुविधाएं उपलब्ध कर सकता है लेकिन इन बेजुबान पक्षियों के बारे में भी हर मानव को सोचना चाहिए। जिससे की इन बेजुबान पक्षियों को मदद मिल सके।

 

Watan Foundation tied birds in the railway premises for the mute birds

 

आपको बता दे वतन फाउंडेशन के द्वारा हर साल रेलवे स्टेशन पर मिशन प्यास का एहसाह चलाकर इस भीषण गर्मी में पूरे एक महीने तक ठंडा पानी और मीठा शरबत पिलाकर यहां आने वाले हर तबके के लोगो की सेवा की जाती है। जिसमें फाउंडेशन के सभी सदस्य अपनी सेवा देते हैं। फाउंडेशन के हुसैन आर्मी का कहना है कि वतन फाउंडेशन की सोच ही हमारा पैगाम भाईचारे के नाम है। जिसको लेकर फाउंडेशन के द्वारा समय समय पर कई सामाजिक सरोकार कार्य और गरीब, असहाय,और इन बेजुबानों की हर संभव मदद कर सेवा की जाती है। इसी को लेकर आज वतन फाउंडेशन की टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाये गए। जिससे की इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके।। इस अवसर पर वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी, रूमा नाज, अली हुसैन, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !