Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ता अपने नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सवाई माधोपुर विधानसभा जन आक्रोश यात्रा के मीडिया प्रमुख रवि शर्मा ने बताया कि भाजपा सवाई माधोपुर विधानसभा की जन आक्रोश यात्रा के तहत  स्व. अटल जी के जन्मदिवस को प्रदेश संगठन द्वारा प्रत्येक स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमे जिले के सभी बूथों पर भी यह आयोजन किया जाएगा। शर्मा ने बताया की 25 दिसम्बर को ही वर्ष का अंतिम रविवार है। अतः प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुनेंगे।

 

Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary will be celebrated as Good Governance Day in sawai madhopur

 

इसी क्रम में आगामी विधानसभा स्तर की विशाल आमसभा के लिए विधानसभा संयोजक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्य विभाजन करते हुए प्रत्येक मण्डल पर प्रभारी व सह-प्रभारियों को दायित्व दिया है।मलारना डूंगर मण्डल में भवानी सिंह मीना जिला उपाध्यक्ष को प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह राजावत पूरा को सहप्रभारी, कुंडेरा मण्डल में कमल सिंह मीणा जिला उपाध्यक्ष को प्रभारी, पृथ्वीराज मीना पूर्व जिला प्रमुख को सहप्रभारी, ग्रामीण मण्डल में मीरा सैनी पूर्व प्रधान को प्रभारी, दिनेश नाटाणी को सहप्रभारी, नगर परिषद क्षेत्र में प्रभारी महाराज नरेंद्र सिंह राजावत और श्याम सुंदर सिंघल पूर्व चेयरमैन को सहप्रभारी बनाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !