फर्स्ट इंडिया संवाददाता लोकेश टटवाल पर हुआ जानलेवाफर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सवाई माधोपुर संवाददाता लोकेश टटवाल पर आज रविवार को करीब दोपहर 12 बजे जब वे अपनी बेटी के साथ बजरिया से ठींगला अपने घर जा रहे थे उसी समय रास्ते में उनपर जानलेवा हमला कर दिया। लोकेश के अनुसार उनके सिर में किसी धारदार हथियार से वार किया था। लात घुसे भी मारे जिससेगंभीरचोटें आई है, सिर में टांके भी लगे हैं।
समाचार लिखने तक वे सामान्य चिकित्सालय के आपात कालीन वार्ड में इलाज ले रहे थे। पत्रकार पर दिनदहादड़े हुए हमले को लेकर पत्रकारों ने रोष जताया है। साथ ही पुलिस प्रशासन से हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना के बारे में लोकेश ने बताया की ठींगला में बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर वे कुछ दिन पहले मौके पर पहुंचे और वहाँ के कुछ निर्माण कार्य के फोटो वीडियो बनाए तो वहाँ कार्य कर रहे लोगों ने विरोध किया। कुछ कहासुनी भी हुई। उस समय मौजूद ठेकेदार के सुपरवाइजर सुरेश नामक व्यक्ति से भी कहा सुनी हो गई थी।
इस बीच कुछ दिन बजरी खनन माफिया को लेकर न्यूज भी चलाई थी। उसी से खफा हो कर सुपरवाइजर ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया है। लोकेश ने बताया कि उन्होंने मानटाउन थाने में मुकदमा नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक को भी घटना से अवगत करा दिया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस घटना के बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
